Thursday 5 November 2015

ब्रिटिश एक्ट्रेस से तय हुई युवराज सिंह की शादी, इसी महीने हो सकता है रोका

मुंबई. सुरेश रैना और हरभजन सिंह के बाद अब युवराज सिंह भी दूल्हा बनने वाले हैं। खबरों की मानें तो इंडिया के दिग्गज बैट्समैन युवराज सिंह की शादी ब्रिटिश एक्ट्रेस हेजल कीच से तय हो गई है। रोका सेरेमनी इसी महीने हो सकती है। हालांकि, डेट फिक्स नहीं हुई है।
यही नहीं, दोनों की अगले साल फरवरी में शादी करने की बात भी सामने आ रही है। हाल ही में युवराज सिंह ने अपनी शादी को लेकर कहा था कि अभी उनके दिमाग में कोई तारीख नहीं है। इसके बाद खबरें आई थीं कि युवराज अपने 34वें बर्थडे के दूसरे दिन यानी 13 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे, लेकिन एक करीबी की मौत के कारण युवराज ने शादी की तारीख को आगे खिसका दिया।
इसीलिए खबर है पक्की
युवराज और हेजल को हरभजन सिंह के रिसेप्शन समारोह में भी एक साथ देखा गया था। इसके बाद भज्जी और गीता ने एक ट्वीट करके युवी की शादी की खबरों को हवा दी थी। युवी ने भी जवाब दिया था। इशारा उनके दिवाली के बाद सगाई या शादी करने की ओर था। खबरों के मुताबिक, युवराज की शादी फतेहगढ़ के हंसालीवाला गुरुद्वारे में पूरे रीति-रिवाज के साथ होगी। इसके बाद युवराज अपने करीबियों को चंडीगढ़ में एक पार्टी देंगे। वहीं, चंडीगढ़ के बाद कुछ दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए एक रिसेप्शन दिल्ली में भी रखा जाएगा।
कौन हैं हेजल?
युवराज की होने वाली उनकी जीवन साथी ब्रिटिश मूल की इंडियन एक्ट्रेस हैं। बता दें कि 'आ आंटे अमलापुरम' जैसे हिट आइटम नंबर से मशहूर हुईं हेजल सलमान खान और करीना कपूर की फिल्म 'बॉडीगार्ड' में भी नजर आई थीं। सलमान खान की फिल्‍म 'बॉडीगार्ड' में उन्‍होंने करीना कपूर के दोस्‍त की भूमिका निभाई थी। हाल में इन दोनों को लंदन एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था, जहां ये छुट्टियां मनाने गए थे। हालांकि, अब तक हेजल और युवी में से किसी ने भी अपने रिश्ते के बारे में कुछ कहा नहीं है

No comments:

Post a Comment